फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलोनीपुरवा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के ससुरालीजनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात कही है, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर पीटने के बाद दुपट्टे से गला कस कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम सलोनीपुरवा निवासी रामदेव गांव में ही चाट-पकौड़ी की ठेली लगाता है। उसका विवाह लगभग आठ वर्ष पहले शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम अभाइन निवासी रीता (25) के साथ हुआ था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। सोमवार की सुबह रीता का शव घर के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी से लटकता मिला। इसका पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रामदेव ने घटना की जानकारी रीता के मायके वालों को दी तो वे भी आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर ही पिटाई के बाद रीता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मासूम को देख द्रवित हुए लोग
रीता के पांच वर्ष की एक बेटी, चार वर्ष का एक बेटा होने के साथ ही 20 दिन का भी एक बेटा है। 20 दिन का मासूम घर में मचे कोहराम के बीच चारपाई पर एक तरफ लेटा नजर आया। उसे मालूम तक नहीं कि उसके सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें