फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया रिजवान उर्फ मेंहदी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई (मल्लावां)। वाहनों की लूट और मवेशियों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले छलिया गैंग के शातिर 25 हजार के इनामी को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीती पांच दिसंबर की रात को मल्लावां मेहंदीघाट मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एटा के छलिया गैंग के सात लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लोग वाहनों को लूटने के बाद मवेशियों को चोरी करते थे। इन शातिरों के कब्जे से लूट की दो कारें और एक मिनी ट्रक बरामद हुआ था। गैंग में शामिल मेहंदी उर्फ रिजवान निवासी घुमरी थाना जैथरा जनपद एटा फरार चल रहा था। एसपी अनुराग वत्स ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। मल्लावां कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रिजवान उर्फ मेहंदी को राघौपुर मेहंदीघाट पर बक्शीपुरवा मोड़ के निकट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सोनपाल गंगवार, सिपाही नितीश शुक्ला और रामआसरे शामिल रहे। रिजवान को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने शातिर की गिरफ्तारी के लिए सीओ बिलग्राम विशाल यादव और मल्लावां कोतवाली पुलिस की टीम को शाबासी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें