फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में प्रधान पद के दावेदार को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंचायत चुनाव समेत पुरानी रंजिश में अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बदनापुर में होली मिलने जा रहे पूर्व प्रधान के पुत्र और प्रधान पद के दावेदार को घेरकर पीटने के बाद तमंचे से गोली मार दी गई। दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना में पिता और उसके दो पुत्रों समेत पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बदनापुर के पूर्व प्रधान स्व. राजेंद्र सिंह यादव का पुत्र सुशील उर्फ मुकुलू (32) इस बार प्रधान पद का दावेदार है। सोमवार देर रात वह होली मिलने के लिए गांव में ही जा रहा था। इसी दौरान प्रधान पद के दावेदार जितेंद्र उर्फ बाबा ने अपने भाई सतेंद्र सिंह, पिता तेजपाल सिंह और करीबी रिश्तेदार बटेश्वर व इंद्रेश के साथ मिलकर सुशील को घेर लिया। आरोप है कि मारपीट के बाद जितेंद्र उर्फ बाबा ने तमंचे से सुशील को तीन गोलियां मार दीं। इनमें से दो गोली सुशील के लगीं। एक गोली दाएं पैर में और दूसरी सीने में दाईं तरफ लगी। सुशील वहीं गिर गया और अफरातफरी मच गई। परिजन आनन फानन ही सुशील को सीएचसी हरपालपुर ले गए, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में मंगलवार सुबह स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने सुशील को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आई है। आरोपियों में शामिल तेजपाल सिंह का गांव में ही इंटर कॉलेज है। इसे लेकर पूर्व में तेजपाल व घायल सुशील के पिता राजेंद्र सिंह यादव के बीच विवाद रहा है। इससे इतर एक दशक पहले गोली चलने की घटना में तेजपाल घायल हुआ था और तब सुशील व उसके अन्य परिजन घटना में नामजद किए गए थे। फिलहाल अरवल के थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि घायल सुशील के भाई सर्वेश की तहरीर पर तेजपाल सिंह, उनके दो पुत्रों सतेंद्र और जितेंद्र व गांव निवासी बटेश्वर व इंद्रेश के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें