हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम उबरीखेड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों से पथराव के बाद फायरिंग भी हुई। पुलिस का कहना है कि एक हवाई फायर हुआ है। एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
उबरीखेड़ा निवासी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर लेटा था। इसी दौरान गांव निवासी चार लोग वहां आ गए। शराब के नशे में गाली गलौज करने लगे। मना करने पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि इन्हीं चार लोगों में से किसी ने फायरिंग भी कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के कल्लू दुबे ने अनूप कुमार ङ्क्षसह और उनके परिजनों पर पथराव करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विवेक मौर्या ने बताया कि एक फायर हुआ था। अनूप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।