फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग कर तोड़ी शादी, छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। कुरसठ निवासी व्यक्ति ने शादी तय होने के बाद वर पक्ष पर दहेज की मांग करने व मांग पूरी न होने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग में शिकायत की है। मामला संज्ञान में आने पर राज्य महिला आयोग ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। आयोग के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुरसठ चौकी के मोहल्ला पंतनगर निवासी विजयपाल ने राज्य महिला आयोग को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी आराधना की शादी उन्नाव के थाना बांगरमऊ के ग्राम नेवर जगटापुर निवासी आकाश के साथ तय की थी। बरौना के पास स्थित इटिया देवी मंदिर में 9 मई 2020 को दिखाई के समय दोनों पक्षों में आम सहमति के बाद फोटो व वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। बताया कि 25 जून को उसने तिलक चढ़ाया था। तिलक में ही दोनों पक्षों की सहमति पर 12 दिसंबर को शादी की तारीख तय की गई थी। इसके बाद जब उसके पक्ष का एक व्यक्ति लगन लेकर लड़के के घर गया तो उन लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। उसने वर पक्ष से फोन पर संपर्क किया। वर पक्ष ने दहेज की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर राज्य महिला आयोग ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। राज्य महिला आयोग के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने आकाश, ऋतुराज, नीतू उर्फ नेहा, सुधा कटियार, अमर बाबू उर्फ राजू व वेद प्रकाश उर्फ नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें