फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजों पर हमला करने के आरोपी मामा को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी के अब्दुल्लानगर गांव में दो भांजों समेत तीन को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी मामा पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार की शाम अब्दुल्लानगर गांव में बहन के घर रह रहे भाई विपनेश सोनी निवासी कस्बा व कोतवाली परसपुर जिला गोंडा का अब्दुल्ला नगर निवासी भांजे सूरज सोनी व आकाश सोनी से विवाद हो गया। विवाद के बाद विपनेश सोनी ने सूरज व आकाश समेत बीच बचाव कराने पर परिवार के ही धीरज सोनी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। धीरज सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को आकाश सोनी व सूरज सोनी उसके घर पर थे, इस बीच उनकी मां अनीता सोनी के साथ वहां आए मामा विपनेश गालीगलौज करते हुए चाकू से हमला बोल दिया। सूरज व आकाश समेत बीच बचाव के दौरान चाकू लगने पर वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर विपनेश व उसकी बहन अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विपनेश को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था, उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें