फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में तबीयत बिगडने के बाद किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के नेवादा नरपति गांव निवासी सुरेश (40) खेती करता था। मृतक के बड़े भाई कृष्णपाल ने बताया कि सुरेश बुधवार को घर पर था और इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। कृष्णपाल का कहना है कि सुरेश शराब पीने का आदी था, इसलिए उन लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन फिर जब ज्यादा हालत बिगड़ी तो सीएचसी बेंहदर ले गए।
विज्ञापन

वहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अधिक शराब पीने के कारण सुरेश की मौत हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी फूलमती और पांच बच्चे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें