फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब कब्जाने वाले दो किसानों पर 75 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम ज्यूरी चंद्रमपुर में सरकारी तालाब में अवैध रूप से सिंघाड़े की बेल डाले जाने के मामले में एसडीएम ने दो किसानों के खिलाफ 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीएम दीपक वर्मा ने राजस्व कर्मियों को जुर्माना वसूल कर उसे सरकारी खजाने में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक वर्मा ने बताया कि दिसंबर में ज्यूरी चंद्रपुर में चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने गांव के तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। तहसीलदार अवनींद्र शुक्ला व नायब तहसीलदार पीयूष भार्गव द्वारा जांच कराई गई। जांच के दौरान 96 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जे की पुष्टि हुई। इसमें से 30 बीघा सरकारी तालाब में गांव के जगमोहन व रामकिशोर द्वारा सिंघाड़े की बेल डाले जाने की बात सामने आई। दोनों पर क्रमश: 45 हजार 540 रुपये व 30 हजार तीन सौ साठ रुपये, कुल 75 हजार 9 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है।
एसडीएम ने बताया कि शेष 66 बीघा भूमि पर गन्ना, गेहूं व सरसों आदि फसलें बोए जाने की बात सामने आई है। राजस्व व पुलिस टीम को भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि ग्राम समाज के तालाब का सुंदरीकरण विकास विभाग के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें