फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसठ के सरदारनगर में मकान के सामने खड़ंजा पार कर रहे ढाई वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरदारनगर निवासी सुनील कुमार का पुत्र सार्थक (ढाई वर्ष) रविवार को मकान के सामने खड़ंजा पार कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी सुधीर कुमार उधर से ट्रैक्टर लेकर निकला। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से सार्थक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने सुनील की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक सुधीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें