फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर ढाबा के पास बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटाधीरा निवासी रामेश्वर (60) मंगलवार की शाम साइकिल से खेत देखने जा रहा था। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर गांव से कुछ दूरी पर स्थित ढाबे के पास उसकी साइकिल में सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे मेें रामेश्वर समेत हेलमेट न लगाए होने के कारण बाइक पर सवार यशवीर (35) निवासी ग्राम विक्रमपुर थाना कलान जिला शाहजहांपुर व उसका साला अनुज (22) निवासी ग्राम सिकंदपुर बाजार थाना बेहटा गोकुल भी घायल हो गए। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक वृद्ध रामेश्वर की मौत हो चुकी थी। रामेश्वर के परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद रामेश्वर के परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया कि रामेश्वर खेेती करता था, उसके दो बेटे हैं। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें