हरदोई। हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर गोपी पुरवा गांव के पास शनिवार की रात किसी वाहन ने सड़क किनारे जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने आस पास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्रभारी एसओ ब्रजेश कुमार ने बताया की उम्र लगभग 34 वर्ष रही होगी, उसने केवल पैंट रखी थी। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था, वह पिछले कई दिनों से इसी अवस्था में क्षेत्र में भटक रहा था। शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम करा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।