फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई जा रहे बड़ौरा निवासी युवक की बाइक में जगदीशपुर से कुछ दूरी पर तेल डिपो के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मछली बेचने का धंधा करता था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा निवासी आनंद (25) आसपास बाजारों में मछली बेंचता था। बुधवार सुबह वह बाइक से भड़ायल गांव स्थित तालाब पर मछली लेने जा रहा था। रास्ते में हरदोई सवायजपुर मार्ग पर जगदीशपुर से कुछ दूर तेल डिपो के पास उसकी बाइक में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने पर आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के पास मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। आनंद अविवाहित था, वह तीन भाइयों में मंझला था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, कुछ समय पूर्व आ गया था तब से यहीं मछली बेंचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें