फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोटे से राशन लेकर लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम परवनखेड़ा निवासी भुद्दू उर्फ भोंदू (65) गुरुवार की दोपहर ग्राम कुकुरा से कोटे का राशन लेकर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में मिश्राखेड़ा गांव के पास पुलिस सहायता केंद्र के सामने उसकी साइकिल में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में भुद्दू उर्फ भोंदू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि भोंदू विवाहित था, उसके दो बेेटे हैं। वह खेती किसानी करता था। गुरुवार की दोपहर वह कोटे से राशन लेने गया था, साइकिल से वहां से वापस आते वक्त हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि बेटे गजराज की तहरीर पर परवनखेड़ा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें