फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के मांडर-बेंहदर मार्ग पर सफियापुर गांव के पास बुधवार की शाम किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ककेंदुआ निवासी बिटाना (75) बुधवार की दोपहर पोते नीरज के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के ग्राम अंटवा निवासी बहन के यहां गईं थीं। वहां से वापस आते वक्त रास्ते में मांडर-बेंहदर मार्ग पर सफियापुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पीछे बैठी बिटाना बाइक से सड़क पर जा गिरीं। उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। नीरज से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस की मदद से बिटाना को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बिटाना के दो बेटे व दो बेटियां हैं। एसओ दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें