फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर निवासी तहमीर (8) बुधवार की दोपहर गांव के बाहर तालाब में नहाते समय डूब गया।
विज्ञापन

साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने उसे डूबते देख शोर मचा दिया। इस पर आस पास के लोग मौके पर आ गए और उसे किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक तहमीर की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता मौलाना तौहीद ने बताया कि तहमीर गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। उसकी दो बहनें और हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें