फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो व कार की भिड़ंत में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। थाना क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इकनौरा गांव के पास रविवार की दोपहर बोलेरो और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के शिला गांव निवासी रामबाबू यादव (28) रविवार को चचेरे भाई मोनू यादव (20), मां राजेश्वरी (55) व बहन लक्ष्मी (26) निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना नवाबगंज फर्रुखाबाद एवं मौसी मैना देवी (45) निवासी भोलेपुर फतेहगढ़ के साथ बोलेरो से इकनौरा गांव निवासी रिश्तेदार के यहां से वापस जा रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर इकनौरा गांव से कुछ दूरी पर सामने से आ रही कार की बोलेरो से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी कार सवार हरदोई शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी सूरज (19) व आशुतोष (23) भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें