फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मृत मामा को देखने जा रहे भांजे को बस ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली/बावन (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार वृद्ध ने बुुधवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर बाइक से जिला अस्पताल आ रहा वृद्ध के भांजे को लोनार कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस को भगा ले गया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर निवासी ओमपाल (60) खेती करते थे। मंगलवार शाम वह बाजार करने के लिए बाइक से भरखनी गए थे। बाजार से वापस गांव जाते समय मुडरामऊ के निकट ट्रक ने ओमपाल की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ओमपाल बाइक समेत सड़क किनारे खंती में जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हुए ओमपाल को परिजनों ने एंबुलेंस से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बुधवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे उनकी मौत हो गई। ओमपाल के भाई रमाकांत ने घटना की जानकारी परिचितों और रिश्तेदारों को दी।
सूचना मिलने पर फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के नगला बजाफा निवासी भांजा विवेक पाल (40) बाइक से हरदोई जिला चिकित्सालय की मोर्चरी आ रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र में कड़ेडी फार्म के निकट रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में विवक पाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और परिचालक बस लेकर मौके से निकलने में कामयाब रहे। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दो-दो मौतों से परिवार में कोहराम
चंद घंटों के अंतराल में मामा-भांजे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ओमपाल के परिवार में पत्नी गुड्डी देवी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना से ओमपाल की पत्नी बदहवास हो गई। उधर, दूसरी ओर विवेक के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। विवेक अविवाहित था। दो भाइयों में विवेक बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें