फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक फिसलने से एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोईा। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में संडीला-बेनीगंज मार्ग पर ग्राम नगवा के निकट बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी चुटहिल हो गए।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनखेड़ा मजरा जाजमऊ निवासी रामनिवास (20) बनारस में एक मिठाई की दुकान पर कारीगर था। 28 मार्च को होली के मद्देनजर अपने गांव आया था। सोमवार को वह बाइक से दोस्तों संजय निवासी मेहोरोनिया और लल्लन निवासी शिवनगरा के साथ बाइक से नगवा जा रहा था। बेनीगंज-संडीला मार्ग पर नगवा मोड़ के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना में राम निवास व उसके दोनों साथी घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया, जहां रामनिवास को मृत घोषित कर दिया गया। लल्लन और संजय को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक राम निवास के परिवार में पिता और एक बहन है। मां रामवती की मौत डेढ़ वर्ष पहले हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें