फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बघौली रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक के पास मिले पहचान पत्र और टिकट के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

बिहार के खगरिया जनपद के ग्राम बलहा निवासी बबलू महतो (39) बरौली एक्सप्रेस से परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बघौली रेलवे स्टेशन के निकट ग्राम पहाड़पुर के सामने की ओर वह ट्रेन से गिर गया। इसी दौरान उधर से गुजरी मालगाड़ी के पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद बघौली पुलिस मौके पर पहुंची। बबलू के पास से मिले पहचान पत्र और टिकट के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें