फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे कुएं में गिरकर शराबी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामदासपुर में सूखे कुएं में गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक शराब पीने का आदी था। ग्राम श्यामदासपुर निवासी राजू (30) घर में अकेला ही रहता था।
विज्ञापन

उसके चाचा श्याम लाल ने बताया कि राजू शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में मां से अभद्रता करता था। इसके कारण भी मां भी पिछले तीन दिन से मायके में थी। पिता मैकू की मौत हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक राजू शराब के नशे में शनिवार शाम घर से बाहर निकला था। इसी बीच घर के बाहर बने सूखे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने मशक्कत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अतरौली थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों की ओर से नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें