फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल के हमले से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घनश्याम नगर में चारा डालने गए किसान पर बैल ने हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

घनश्याम नगर निवासी बाबूराम उर्फ सुकुरू (62) सोमवार दोपहर अपने बैलों को चारा डालने के लिए गए थे। अचानक बैल ने हमला कर दिया। इसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक बाबूराम ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र महिपाल ने बताया कि गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कछौना कोतवाल हंसमती ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें