फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में बेसिक तो वालीबाल में माध्यमिक ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो-4-स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जीतने वाली विजेता टीम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अधिकारियों व कर्मियों की खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन रविवार को भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी रही, जिसमें जीत हासिल करने के लिए कर्मियों ने पूरी ताकत झोंक दी। खो-खो प्रतियोगिता में बेसिक तो वॉलीबाल प्रतियोगिता में माध्यमिक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग प्रथम रहा जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग की टीम को उपविजेता बनना पड़ा। बेसिक शिक्षा विभाग ने 6-5 से माध्यमिक को हराया। इसी तरह महिला खो-खो प्रतियोगिता में भी बेसिक की टीम विजेता रही जबकि उपविजेता आईसीडीएस की टीम रही।
खो-खो महिला में बेसिक शिक्षा विभाग ने आईसीडीएस की टीम को 5-2 से हराया। इसी क्रम में क्रिकेट का फाइनल मैच एनआरएलएम टीम व बेसिक शिक्षा विभाग की टीम के मध्य खेला गया। इसमें एनआरएलएम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए। बेसिक शिक्षा विभाग की टीम मात्र 57 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

एनआरएलएम की टीम को विजेता व बेसिक की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। म्यूजिकल चेयर में बालिका वर्ग में मणि अस्मिता प्रथम व शैली द्वितीय स्थान पर रहीं। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रथम व बेसिक शिक्षा विभाग द्वितीय रहा। महिला वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग प्रथम व माध्यमिक द्वितीय रहा। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में अनुराग मिश्रा प्रथम व अनिल कुमार पांडे द्वितीय रहे। कैरम में पुरुष वर्ग में फुरखान अहमद प्रथम, प्रेम प्रकाश द्वितीय रहे।
इसी तरह महिला वर्ग में मीनू वर्मा प्रथम व शिमला सिंह द्वितीय रहीं। बैडमिंटन डब्ल्स में हंसराज कुशवाहा व अविनाश पांडे प्रथम रहे जबकि विकास सिंह व अभिनव दूसरे स्थान पर रहे। चेस में बेसिक शिक्षा विभाग के राजेश कुमार शर्मा प्रथम व सचिन रस्तोगी दूसरे नंबर पर रहे।
निर्णायक मंडल में उमाशंकर, आशुतोष अस्थाना, राजीव शुक्ला, विजेंद्र विक्रम सिंह व प्रशांत मिश्रा मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी मुकेश लगातार नजर बनाए रहे।

फोटो-5-खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें