फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक व तीन किशोरियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के रूपपुर मार्ग पर ग्राम भाहपुर के पास ई-रिक्शा में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। रिक्शा पलटने से चालक व उसकी चपेट में आकर तीन किशोरियां घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर नगर के मोहल्ला इमामचौक निवासी फुरकान खां (32) लोडर ई-रिक्शा में खाली घरेलू गैस सिलिंडर लेकर भाहपुर गांव के आगे स्थित गैस एजेंसी पर जा रहा था। भाहपुर गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में चालक फुरकान और ई-रिक्शा की चपेट में आने से सड़क किनारे मिट्टी खोद रहीं भाहपुर गांव निवासी शिवानी, बबली व जयंती घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। एसओ राजेश कुमार राय ने बताया कि ट्रक चालक खनिकलापुर गांव के पास ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें