भूटान के थिम्पू में होने वाली नेशनल क्रिकेट
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को 10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन आफ इंडिया
को भी आमंत्रित किया गया है। पहली बार होगा जब क्रिकेट की टीम नेशनल टूर पर
पहली बार निकलेगी। इससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़
गई है।
10 स्क्वायर क्रिकेट फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव गोपाल मिश्र
ने बताया कि यह जिले व अपने प्रदेश के लिए बड़े ही हर्ष की बात है कि
क्रिकेट में पहली बार खिलाड़ियों को नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में
प्रतिभाग करने एवं अपने क्रिकेट का जादू दिखाने का मौका मिल रहा है।
इंटरनेशनल चैंपियनशिप 26 जनवरी से 29 जनवरी तक थिम्पू भूटान में होने जा
रही है। जिसमें फेडरेशन आफ इंडिया को भी टीम लेकर वहां के लिए आमंत्रित
किया गया है। बताया कि टीम का चयन अभी किया जाएगा। चयन के बाद फेडरेशन
की टीम 24 जनवरी को भूटान प्रस्थान करेगी।
बताया कि यह पहली बार होगा कि जब
क्रिकेट टीम प्रथम बार इंटरनेशनल टूर पर जा रही है। इधर, इसकी सूचना मिलने
के बाद खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। जिला क्रीड़ाधिकारी
अनिमेष सक्सेना ने भी फेडरेशन को बधाई दी है। कहा कि निश्चित रूप से जिले
के खिलाड़ियों के लिए यह गौरव की बात है।