फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनेक हादसों में तीन लाोगाों की मौत

Wed, 07 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी क्षेत्र में गन्ने से भरा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। उधर, संडीला क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जबकि इसी थाना क्षेत्र के मंडई में घर की छत गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


पिहानी क्षेत्र में ग्राम महमद सरैया के पास गन्ने से लदा ट्रक सड़क किनारे उतरने से फंस गया। जिस पर चालक दानवीर उर्फ कर्णवीर (35) पुत्र केहरी लाल उतरकर ट्रक के धंसे पहिये को देखने लगा। इसी बीच अचानक ट्रक का पहिया धंसता चला गया और ट्रक से पहले गन्ना चालक के ऊपर गिरे, इसके बाद ट्रक उसके ऊपर आ गिरा।

इससे उसकी उसके नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से चालक के शव को बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजनों को दी जिससे परिजनों का कोहराम मच गया। मृतक के भाई विमल ने बताया कि दानवीर उनके मौसा दीनदयाल निवासी जेवीगंज लखीमपुर का ट्रक चलाते थे और गन्ना लेकर अजवापुर चीनी मिल जा रहे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, संडीला क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर हरदोई-लखनऊ रेलमार्ग पर दलेलनगर स्टेशन के पास एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक लखनऊ की तरफ जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस से कटा है। उसके हाथ पर मनीराम गुदा था।

उधर, इसी थाना क्षेत्र में नगर क्षेत्र में स्थित मोहल्ला मंडई में घर की छत गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई। घटना से चीख पुकार मच गई। नगर के मोहल्ला मंडई स्थित एक जर्जर मकान में नूरजहां (70) पत्नी इशरत अली रहती थी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक घर की छत गिर गई, जिससे नूरजहां दब गई।

छत गिरने की आवाज सुनकर लोग दौडे़ और जब तक उसको मलबे से निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत से परिजनों का कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नूरजहां मकान के इस हिस्से में अकेली रहती थीं। वह गरीब थी कई बार मकान बनाने के लिये सरकारी सहायता की मांग की लेकिन उसे कोई सहायता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें