फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश में अमन-चैन का बनाएं माहौल’

Mon, 06 Apr 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपामऊ कस्बे में आयोजित शफक कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं अहम हस्तियों ने गोपामऊ की सुनहरी स्मृतियों को सामने रख पहले के माहौल को फिर जिंदा करने की सीख दी। तालीमी और दीनी क्षेत्रों में अलग पहचान बनाने वाली यहां की शख्सियतों का हवाला देकर गोपामऊ की इल्मी शिनाख्त को फिर से तरोताजा करने के रास्ते सुझाए गए।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए एडीशनल एडवोकेट जफरयाब जिलानी ने कहा कि उलमा-ए-कराम ने दीनी तालीम ही नहीं, मुल्क को गुलामी से निजात दिलाने में भी कुरबानियां दीं। हिंदुस्तान धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। गोपामऊ में उलेमा व राजाओं ने तारीख और दीन को बनाने का काम किया।

मुसलिम इस मुल्क में दूसरे धर्म की तरह ही हक रखने वाले शहरी हैं, जो किसी के रहमो करम पर यहां नहीं रह रहे। हम एक मुसलमान की हैसियत से यहां रह रहे हैं। आज भी भारत में कट्टरपंथियों से ज्यादा धर्मनिरपेक्ष लोग मौजूद हैं और इनके रहते यहां कौम को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


इल्मी और अदबी लोगों की जिम्मेदारी है कि वह मदरसों को तारीख का ज्ञान दें। केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस ने भी कौम पर जुल्म किए। हाशिमपुरा मामले में गैर मुसलिम मीडिया कर्मी ने मुसलिमों की मदद कर यह साबित किया कि अब भी इंसानियत मौजूद है।

देश में एकता का माहौल बनाएं। नफरतों को मोहब्बतों पर हावी न होने दें। अगर नफरतें बढ़ रही हैं तो हमें अपने अंदर की कमियों पर गौर कर इन्हें दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। दीनी वक्ता मौलाना मुफ्ती शकील ने कहा कि दीन से जुड़ें और इंसानियत व तहजीब को बाकी रखें।

शायर वासिफ फारूकी ने कहा कि तमन्ना है कि अपनी मिट्टी में दफन होने का एजाज हासिल हो। जहांगीराबाद संस्थान आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी के निदेशक  ख्वाजा मोहम्मद रफी ने कहा कि कामयाबी पाने को अल्लाह की चाहत को अपनी चाहत बना लें। बिहार से आए हसीब अनवर ने तालीम को तहरीक बनाने की जरूरत बताई।

कायनात इंस्टीट्यूट आफ इंफार्मेशन के डायरेक्टर मोहम्मद आफाक ने कहा कि तालीम और अमल ही बाकी रह जाने वाले हैं। यही व्यक्ति की पहचान बनते हैं। इस मौके पर संयोजक मोहम्मद सअद फारूकी, मोहम्मद तलहा अदनान, सऊदुल अनस व शारिक इकबाल ने व्यवस्थाएं देखीं।

उधर, किताब तजकिरा-ए-आलामे गोपामऊ व अद्दुल असाम का विमोचन जिलानी, मुफ्ती शकील व अन्य ने किया। इस दौरान अलीगढ़ मुसलिम यूनीवर्सिटी के अरबी विभाग के प्रोफेसर सलाहुद्दीन उमरी गोपामवी भी मौजूद थे। इसके अलावा शायर वासिफ फारूकी, नईमुददीन आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें