फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के बाद निकली धूप से मिली

Wed, 24 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हांड़कंपाऊं ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन काफी राहत भरा रहा। सुबह क रीब 11 बजे के निकली धूप ने लोगों को सर्दी से  राहत दी, पर शाम को फिर कोहरे की चपेट में जिला आ गया। जिसके चलते लोग सर्दी में कंपकंपाते नजर आए।
विज्ञापन


सुबह सर्द हवाओं और बादलों के चलते गलन से लोग ठिठुर गए, पर करीब 11 बजे सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। गुनगुनी धूप में आम लोगों से लेकर पशु पक्षी भी बैठे नजर आए, पर शाम होते ही कोहरे ने फिर जिले को ढक लिया।

शाम करीब 7 बजे न्यूनतम पारा 4 डिग्री पर पहुंच गया। संभावना जताई जा रही कि रात में पारा 3 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। मंगलवार को अधिकतम पारा 18 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें