फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बाजार सुरक्षा मानकों की अनदेखी

Wed, 11 Nov 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई परिसर में लगी आतिशबाजी की दुकानों के लिए प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देश हवाई साबित हो रहे हैं। परिसर में मनमाने से तरीके से दुकानें लगा ली गई। सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा गया। दुकानदारों के पास न तो आग के बुझाने का कोई इंतजाम है और न ही फायर ब्रिगेड मैदान में कहीं भी नजर आ रही। दुकानों के लिए सिंथेटिक पर्दों व पालीथिन का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


इस पर बार पटाका बिक्री के लिए आईटीआई परिसर को चुना गया है। नियम हैं कि आतिशबाजी की दुकानें सिर्फ बड़े मैदान में लगाई जाएगी और छोटे मैदान में वाहनों की पार्किंग होगी। दुकानों के साइज भी निर्धारित किया गया। दुकान का आकर तीन बाई चार मीटर का होगा।

बारह दुकानों के बीच पांच मीटर का स्थान रिक्त छोड़ा जाएगा। सिंथेटिक टेंट का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा लाइसेंस जारी करते समय अलग से सुरक्षा मानक निर्धारित किए गए थे। मंगलवार को आईटीआई परिसर में लगी दुकानों में दिशा निर्देश प्रभावी होते नहीं दिखे।
विज्ञापन


बड़े मैदान के स्थान पर छोटे मैदान में ही दुकान लगा दी गईं। दुकानों के बीच रिक्त स्थान भी नजर नहीं आया। लेआउट कहीं भी दिखाई नहीं दिया। दुकानों में सिथेंटिक टेंट में लगी हैं। दुकानदारोें के पास न तो आग बुझाने के लिए पानी का इंतजाम था और न हीं बालू आदि की व्यवस्था।

हाईलोजन का हो रहा प्रयोग
आतिशबाजी की दुकानों में हाईलोजन के प्रयोग की पाबंदी है। दुकानों में कई हाईलोजन लगी दिखीं। तेज रोशनी कभी भी हादसों को दावत दे सकती है।

इस प्रकार करें बचाव
हरदोई। त्वचा जल जाने पर उस स्थान पर टूथपेस्ट, नारियल का तेल आदि लगाएं। आंख में जलन होने पर उसे साफ पानी से धोएं। दमा के रोगी नेब्यूलाइजर का प्रयोग करें। बीमार व बुजुर्ग के आस पास तेज आवाज के पटाखे न चलाएं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें