फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरवाहे ने चालक को पीटा, जाम लगा

Sun, 06 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में स्थित कर्ताई मिल के पास लखनऊ की ओर से शाम करीब 6:20 बजे आ रही एक रोडवेज बस ढाबे के पास से गुजर रही थी, इसी बीच सामने भैंसों का झुंड आ गया। जिस पर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसे बस में सवार यात्री को तगडे़ झटके लग गए।
विज्ञापन


उधर, भैंस का मालिक महताब व वजाहत अली ने बस को रोक लिया और चालक उदय तिवारी को पीटना शुरू कर दिया, जिससे बस चालक घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बस के चालक कमलेश ने बस रोककर मामले को सुलझाने की कोशिश की, पर दोनों ने उसे भी पीट दिया।

इससे गुस्साएं बस चालकों ने जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाल डीपी सिंह, कताई मिल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और चालकों को शांत कराकर चौकी लेकर आए। कोतवाल ने बताया कि चालक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, जाम लगने से करीब 45 मिनट तक सड़क पर आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें