फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, गैस सिलिंडर भरवाकर बाइक से लौट रहे थे घर

Thu, 25 Mar 2021 04:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के माधौगंज में गैस सिलिंडर रिफिल कराकर वापस घर जा रहे बाइक सवार चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना के मजरा टिकरिया निवासी लालता (25) अपने चचेरे भाई गोकुल (23) के साथ गुरुवार दोपहर बाइक से गैस सिलिंडर रिफिल कराने बांसा गया था। सिलिंडर भरवाने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव टिकरिया जा रहे थे। माधौगंज-नयागांव मार्ग पर सहिजना के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार लालता और गोकुल सिर के बल सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। राहगीरों ने दोनों मृतकों को पहचान लिया और पुलिस के जरिए उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। परिजनों के मुताबिक सिलिंडर में गैस खत्म होने जाने की जानकारी लालता की मां शिवकली ने दी थी। इस पर लालता ने मां को एक घंटे में ही सिलिंडर भरवाकर देने की बात कही। मां घर पर लालता का इंतजार करती रही, लेकिन उसकी मौत की खबर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें