फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने युवक को गोली से उड़ाया

Sun, 31 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर संचालित एक ढाबे पर युवक को उसके चचेरे भाई ने गोली से उड़ा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघियारी निवासी विनय (30) पुत्र सुंदर लाल शुक्रवार की देर शाम अपने चचेरे भाई दिलीप पुत्र बालक राम निवासी गंगेई के साथ बरौली गांव निवासी रामचंद्र के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने निकले थे।

रात में बारात से दोनों वापस लौटने के दौरान बिल्हौर-कटरा मार्ग स्थित रूदामऊ के पास एक ढाबे पर पहुंच गए। बताते हैं कि वहां पर दिलीप का पहले एक ट्रक चालक से विवाद हुआ। जिस पर विनय ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद दिलीप अंडा खाने को लेकर विनय से भिड़ गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर उसने विनय को तमंचे से गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों का शव देखते ही कोहराम मच गया। इस बाबत विनय के पिता ने बताया कि दिलीप उसके  चचेरे भाई का बेटा है। वह विनय को घर से बुलाकर ले गया था। बताया कि विनय गुजरात में काम करता था। एक माह पहले वह वापस घर आया था।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर दिलीप के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बाबत एसओ माधौगंज विश्वनाथ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें