फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दंपती को बाइक सवार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सवायजपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक ने साइकिल सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में घायल पत्नी की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी के मजरा सलाहपुर निवासी मूलचंद बृहस्पतिवार शाम पत्नी कृष्णा देवी (45) के साथ साइकिल से फारमपुरवा जा रहे थे। यहां बैंक मित्र के पास उन्हें अपने खाते में दस हजार रुपये जमा कराने थे। कृष्णादेवी साइकिल के कैरियल पर बैठी थी। हरदोई - सवायजपुर मार्ग पर पॉलिटेक्निक के पास पीछे से आई बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार दंपती सड़क पर गिर गए। कृष्णा सिर के बल सड़क पर गिरीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। जानकारी पर पहुंचे परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई ले गए। यहां उपचार के दौरान देर रात कृष्णा देवी की मौत हो गई। मृतका के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। पति की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें