समाज में बेटा और बेटी के बीच की दूरी को मिटाना होगा। बालिकाओं को चाहिए कि वह शिक्षित होकर आत्मविश्वास जगाएं और अपराजिता बनें।
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मंगलवार को रानी इंद्रकुवरि विद्यालय सवायजपुर में आयोजित कार्यक्रम में ये बात मुख्य अतिथि प्रदेश गन्ना संघ निदेशक धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी ने कही। कोतवाल ने बालिकाओं से कहा कि कोई छेड़छाड़ करे तो तत्काल काउंटर अटैक करें।
उन्होंने कहा कि जो भी बालिका आर्थिक रूप से कमजोर है और उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहती है, उसकी मदद करेंगे। एक महिला के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होंगे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम कपिल देव यादव ने कहा कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में कमजोर नहीं हैं। वह पुरुषों से आगे निकल रहीं हैं।
लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने बालिकाओं को गुड और बैड टच की जानकारी दी। कोतवाल ने बालिकाओं से कई सवाल भी पूछे। बताया कि बालिकाएं 181 महिला हेल्पलाइन, डायल 112, 1090, 1098 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकती हैं।
महिला सिपाही सरिता ने बालिकाओं को सुरक्षित रहने के गुर दिए। छात्रा रूबी व मिनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। खमरिया की प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका यादव ने कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं, गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेश त्रिपाठी, मुन्नू सिंह चौहान, राजेश चौहान, स्वर्ण पाल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अवधेश, प्रवीण, विवेक, अजीज प्रताप, अंकित आदि मौजूद रहे।
इन बातों की दी सलाह
- हमला होने पर चुप न रहें।
- कोई छेड़छाड़ करे तो डायल 112 और 1090 पर तुरंत सूचना दें।
- घबराएं नहीं, अपने पर्स में मिची पाउडर या स्प्रे रखें।
- बालों में लगाने वाली पिन को भी हथियार के रूप में प्रयोग कर सकती हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : HARDOI