हरदोई। जनपद में सोमवार को कोरोना टीकाकरण जारी रहा। जिला महिला चिकित्सालय समेत 64 केंद्रों पर 1280 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
जनपद में 16 जनवरी के बाद से शासन के निर्देशानुसार टीकाकरण का कार्य लगातार तेजी से चल रहा है।
सोमवार को भी जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु लोगों का टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के 336 लोगों ने कोरोना की पहली डोज ली, जबकि 243 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी ली।