फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामऊ गांव में आग से 35 घर जले, बालक झुलसा

विज्ञापन
फोटो-28- आग की चपेट में आकर जला एक घर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। अरवल थाना क्षेत्र के बारामऊ गांव में सोमवार की दोपहर आग लग गई। आग की चपेट में आकर 35 घरों की गृहस्थी जल गई। इसके अलावा दो साल का बच्चा झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण दमकल कर्मियों की मदद से कई घंटे बाद आग बुझ पाए। आग से लगभग दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के बारामऊ गांव में सोमवार की दोपहर ननकू के घर में अचानक आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पास ही स्थित प्रेमपाल, मंगेश, छोटेलाल, डब्लू, विश्राम, जवाहर, शकुंतला, रतीराम, राजीव, संजीव, रामसिंह, रामनरेश, सुधीर, वीरपाल, अजयपाल, वीरे, शांतिस्वरूप, रुक्मिणी, हुकुम सिंह, अरविंद, किशन बाबू, श्याम बाबू, जितेंद्र, राजाराम, विमलेश, रामानंद, रामसिंह, कल्लू, रामजी, जयदेवी, खुशीराम, जगपाल, अजय और विनोद कुमार आदि के घरों को भी चपेट में ले लिया।
घरों को लपटों से घिरा देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। विश्राम के घर में सो रहा दो वर्षीय बेटा सचिदानंद आग की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

लगभग ढाईं घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों की मदद से आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक घरों में रखा, राशन, कपड़े और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने आग से लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक कृष्णानंद वाजपेयी, लेखपाल नैमिष नंदन बघेल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जा रही है। पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें