फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार को छोड़ने गए युवक का शव सड़क किनारे मिला

विज्ञापन
फोटो-10-सीएचसी संडीला के बाहर मौजूद गमगीन महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। करीबी रिश्तेदार को बाइक से उसके गांव छोड़ने गए युवक का शव शनिवार देर रात संडीला बेनीगंज मार्ग पर लोनी पुल के निकट पड़ा मिला। युवक के भाई ने करीबी रिश्तेदारों समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाकिमखेड़ा निवासी जयप्रकाश (23) खेती और मजदूरी करता था। उसकी बहन सर्वे और बहनोई चंदिका संडीला कस्बे के मोहल्ला अशराफ टोला में किराये पर रहते थे। कुछ माह पहले चंदिका की बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर चंदिका और सर्वे को जेल भेज दिया गया था।
इस पर जय प्रकाश अपनी पत्नी सोनिका के साथ बहनोई के किराये के मकान में ही रहने लगा था। गुरुवार को चंदिका का भतीजा अजय अशराफ टोला स्थित किराये के मकान में पहुंचा था। इसके बाद जय प्रकाश उसे बाइक से उसके गांव जैतापुर छोड़ने के लिए गया था। देर रात तक जय प्रकाश के वापस न आने पर सोनिका ने उसे फोन किया, तो जय प्रकाश ने कुछ ही देर में घर आने की बात कही। इसके भी काफी देर बाद जय प्रकाश घर नहीं पहुंचा और फोन भी स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन

सोनिका ने अपने देवर आदित्य को फोन कर पूरी जानकारी दी। आदित्य रात में ही परिजनों के साथ जय प्रकाश को खोजने निकला, तो संडीला-बेनीगंज मार्ग पर लोनी पुल के पास सड़क किनारे जय प्रकाश बाइक सहित पड़ा मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से जय प्रकाश को सीएचसी संडीला पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जयप्रकाश के भाई आदित्य कुमार ने चार करीबी रिश्तेदारों के विरुद्ध किराये के मकान के विवाद को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें