फोटो-17- स्वस्थ हुए लोगों को अस्पताल से विदाई देने को मौजूद डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन व अन्य। सं?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शुक्रवार को जिले में 10 कोरोना मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर घर लौट गए। इनमें एक लखनऊ के बख्शी के तालाब स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती था, जबकि नौ लोग मलिहाबाद के कोविड-19 में इलाज करा रहे थे। महिलाबाद स्थित कोविड-19 अस्पताल में डिप्टी सीएमओ सदर डॉ. प्रशांत रंजन की देखरेख में स्वस्थ हुए सभी मरीजों को एंबुलेंस से घरों को रवाना किया गया। अब यह लोग सात दिन होम क्वांरटीन रहेंगे। लखनऊ में भर्ती मरीजों को भी घर भेज दिया गया है।
बीती 23 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए पिहानी विकास खंड के ग्राम जाजूपारा निवासी चाचा-भतीजा सहित तीन लोग उपचार के लिए मलिहामऊ कोविड-19 अस्पताल में भेजे गए थे। महज 12 दिनों में ही इन तीनों ने ही स्वास्थ्य कर्मियों के मार्गदर्शन में कोरोना को हरा दिया। 23 मई को ही बावन विकास खंड के ग्राम सकाहा निवासी दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे।
इसमें पति अभी स्वस्थ नहीं हुआ है, लेकिन पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसी तरह संडीला के मलेहरा निवासी 20 वर्षीय युवक, संडीला कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवक, बम्हनौआ पेंग निवासी 30 वर्षीय युवक, मीनापुर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, मीतो निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को 23 मई को पॉजिटिव पाया गया था। इन सभी की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आ गई है। इसके अलावा लखनऊ में भर्ती हरदोई निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मलिहामऊ अस्पताल से जिन मरीजों को छुट्टी दी गई। उन्हें मास्क, साबुन, ग्लब्स आदि भी दिया गया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ. हेमंत राजपूत, डॉ. अंकुर त्रिपाठी, वरुण राउत आदि मौजूद रहे।