हरदोई। कोरोना अलर्ट में जरूरतमंदों की पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपये का चेक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में पुराना नार्मल स्कूल सरायथोक पश्चिमी बिलग्राम रोड निवासी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मुनेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 हजार रुपये का चेक नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर सिंह को सौंपा।