फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी में रुका था बिजनौर में कोरोना पॉजिटिव मिला जमाती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। बिजनौर में सोमवार को एक जमाती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और उसके हरदोई में रुकने की बात पता चलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। सोमवार देर रात पिहानी कस्बे के छह लोगों को पूछताछ के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड भेज दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार गोपनीय जांच में ये पता चला है कि बिजनौर में पॉजिटिव पाया गया युवक पिहानी में रुका था। एसडीएम एपी श्रीवास्तव और सीओ नागेश मिश्रा की मौजूदगी में मंगलवार को कस्बे की चिह्नित मस्जिदों में सैनिटाइजेशन किया गया।
सोमवार को बिजनौर में पॉजिटिव मिले जमाती के 15 से 28 मार्च के बीच हरदोई में रहने और उसके बाद लौटने की जानकारी सामने आई थी। देर रात ही स्थानीय पुलिस इस पर सक्रिय हो गई। पता चला कि युवक पिहानी की कुछ मस्जिदों में रुका था।
विज्ञापन

इसके बाद पिहानी कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को चिह्नित कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड भेज दिया। जिला अस्पताल में इन सभी के नमूने भी लेकर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि पिहानी के मोहल्ला लोहानी निवासी युवक पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके संपर्क में आए अधिकांश लोगों के कोरोना टेस्ट करा लिए गए हैं, जो निगेटिव हैं। बिजनौर निवासी युवक के संपर्क में आए छह लोग चिह्नित हुए हैं।
मंगलवार को जिले से कोरोना की जांच के लिए 41 नमूने लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। इनमें से पिहानी के छह लोगों के अलावा अस्पताल के सात चिकित्सक व कई पैरामेडिकल स्टाफ शामिल है। इन सभी की जांच रिपोर्ट गुरुवार को आना संभावित हैं।
जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कालेज जांच के लिए भेजे गए 32 और सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। ये सभी निगेटिव पाए गए हैं। रविवार को अतरौली थाना क्षेत्र से लाई गई एक युवती की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद युवती को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें