सांडी/हरपालपुर/बावन। मंगलवार को दुकानें बंद रहने से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सिर्फ मेडिकल स्टोर, किराने की दुकानें व सब्जी मंडी खुली रही। लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर जरूरत की चीजें खरीदीं। अधिकारियों ने आमजन से कहा कि बाजार में जरूरत की चीजों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को कस्बे का पूरा बाजार बंद रहा। बावन प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने मंगलवार को क्षेत्र के कई गांवों में युवकों के नोएडा से वापस आने की जानकारी मिलने के बाद 10 युवकों को एहतियातन जांच के लिए सीएचसी भेजा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी युवक में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले हैं। सुरसा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर सुरसा बाजार, सेमरा चौराहा, ढोलिया चौराहा, पचकोहरा तिराहे पर खुली दुकानें बंद करा दीं। एसओ राजकरन शर्मा ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।
संडीला। किराना व्यापार मंडल के अध्य्क्ष ने पवन कुमार गुप्ता ने मंगलवार को व्यापारियों को मास्क वितरित किए। व्यापारियों को कोरोना के लक्षण बताए। कहा कि प्रशासन द्वारा जारी बाजार बंदी के आदेशों का पालन किया जाए।