फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध महिला को देख सनसनी, अस्पताल पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के पौराणिक मान्यता वाले बाबा मंदिर परिसर के निकट मंगलवार सुबह एक संदिग्ध महिला के नजर आने के बाद सनसनी फैल गई। एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल भेजा गया और उसके बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की देखरेख में पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे साधु वेशधारी महिला बाबा मंदिर के बाहर बैठी थी। संदेह होने पर मंदिर संचालन से जुड़े भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। महिला कुछ नहीं बता पाई। भाजपा नेता ने इसकी जानकारी प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद एंबुलेंस से महिला को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड के बाहर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल भी टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और सैनिटाइज कराया।
मंगलवार शाम नोएडा से एक डीसीएम में सवार होकर कुछ लोगों के आने की सूचना पर पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने कस्बे में घुसने से पहले ही डीसीएम को कब्जे में ले लिया। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक डीसीएम में दो बच्चे दो महिलाओं सहित कुल 47 लोग थे। ये लोग दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गोवा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र आदि स्थानों पर कार्य करते हैं और वहीं से आ रहे थे। इनमें 28 व्यक्ति मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला ने बताया कि सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी स्वस्थ हैं और उन्हें घरों में ही रहने की नसीहत दी गई है। उधर शाहाबाद सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मुंबई, चंडीगढ़, भोपाल, दिल्ली, केरल और राजस्थान से लौटकर आए 28 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक प्रवीण दीक्षित ने बताया कि प्राथमिक जांच में सभी 28 लोग स्वस्थ पाए गए हैं। जांच करने वाली टीम में डॉ. नौमानउल्ला खां, डॉ. शिवसागर चौधरी, डॉ. जीशान खां, नीरज राजपूत आदि शामिल रहे।
संडीला नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत दवा का छिड़काव कराया गया। अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि इमलिया बाग से मुख्य मार्ग, बस स्टेशन मार्ग से उन्नाव मार्ग और हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सड़क किनारे दोनों ओर छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें