पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हरियाणा से लौटकर आए युवक के बीमार पड़ने पर स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। उसे गांव स्थित मकान में ही रुकने के लिए कहा गया है।
गांव निवासी युवक सोमवार को ही हरियाणा से वापस आया है। रात में ही उसे तेज सिर दर्द के साथ बुखार आ गया। परिजनों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में डॉ. हीरा मुमताज टीम के साथ गांव पहुंची और युवक की जांच की।
अधीक्षक के मुताबिक युवक में अभी कोई ऐसे लक्षण नहीं दिखे हैं, जिसके आधार पर उसे कोरोना का संदिग्ध रोगी माना जाए। एहतियातन उसे होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य टीम उसके संपर्क में है। संवाद