फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से बच्चों को लेकर हरदोई पहुंची विशेष बस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। महाराष्ट्र के नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत जिले के 22 बच्चे शिक्षण सत्र समाप्त होने के बाद विशेष बस से रविवार को हरदोई पहुंचे। बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं इटारा स्थित नवोदय विद्यालय प्रशासन ने विशेष बस को रोक लिया है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इटारा विद्यालय में अध्ययनरत महाराष्ट्र के 17 बच्चों को इसी बस से महाराष्ट्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जुलाई में शिक्षण कार्य के लिए हरदोई से महाराष्ट्र स्थित नवोदय विद्यालय भेजे गए 22 बच्चों को शिक्षण सत्र समाप्त होने व कोरोना संक्रमण के तहत छुट्टी होने पर घर हरदोई वापस आना था, लेकिन लगातार ट्रेनें कैंसिल होने के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा था। रविवार को महाराष्ट्र से एक विशेष बस 22 बच्चों को लेकर हरदोई पहुंची।
बस को हरदोई में रोकने के बाद बच्चों के परिजनों को मौके पर बुलाया गया और बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद इटारा पिहानी स्थित नवोदय विद्यालय प्रशासन ने बस को पिहानी बुला लिया। प्रधानाचार्य सुमनलता द्विवेदी ने बताया कि पिहानी विद्यालय में महाराष्ट्र के 17 बच्चे अध्यनरत हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों के कैंसिल होने के कारण बच्चों को घर जाने में परेशानी हो रही थी। महाराष्ट्र से आई विशेष बस को सैनिटाइज कराया जा रहा है। बस को सैनिटाइज कराने के साथ ही सभी 17 बच्चों को बस से उनके घर महाराष्ट्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें