फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ने पर सिपाही को पीटा

Fri, 10 Apr 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक आपस में भिड़ने के विवाद में एक सिपाही को दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, वहीं व्यापारियों ने मामले को लेकर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


सिपाही की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक पेट्रोल पंप पर गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बाइक सवार एक युवक को कुछ लोग लाठी-डंडों और सरिया से पीटने लगे। इससे वहां पर हंगामा हो गया। आस पास भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट करने वाले दो युवकों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा युवकों को ले जाने से आक्रोशित होकर वहां के व्यापारियों ने दुकान के शटर गिराकर जाम लगा दिया। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी मच गया। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल नागेश मिश्र मौके पर पहुंचे और दोनों को अपने साथ कोतवाली लाए।
विज्ञापन


घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक कपिल (26) पुत्र विजेंद्र निवासी घितौली थाना चांदी नगर जिला बागपत का रहने वाला है और वह पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। वह इन दिनों पुलिस लाइन में कैश काउंटर पर तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि वह अपने मित्र देवेश यादव निवासी भगवंत नगर जनपद उन्नाव के साथ बाइक से शाहजहांपुर रोड पर संचालित सेंट जेवियर्स स्कूल अपने भाई दीपक की फीस जमा करने जा रहे थे। टंकी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।

उस पर सवार दोनों युवक उससे अभद्रता करने लगे, तो उसने चौकी चलने को कहा। इस पर वह लोग चले गए। इसके कुछ देर बाद वह कई अन्य लोगों को बुलाकर लाए और हमला बोल दिया। उसकी हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, विवाद के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें एक ज्ञान बाजपेई और दूसरा रामजी बाजपेई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें