फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ एसपी कार्यालय में प्रदर्शन

Thu, 17 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
एसपी आफिस में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली अंतर्गत रंगदारी का विरोध करने पर टेंपो चालक ने सिपाही पर मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने बुधवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पुरा बहादुर निवासी राजेश सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार को टेपो में सवारी बैठाकर मुख्यालय की तरफ आ रहा था। रास्ते में पुराबहादुर अड्डे पर एक सिपाही ने रोक लिया और पांच सौ रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर पुलिस कर्मी ने उसे पीट दिया।

इससे उसका हाथ टूट गया, आस पास के लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मटरू, अनूप गुप्ता, पवन गुप्ता, दाताराम, आलम, अनिल, पवन गुप्ता, राम दीक्षित, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें