फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से अभद्रता में सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। व्यापारी से अभद्रता करना पाली थाने में तैनात सिपाही के लिए मुसीबत का सबब बन गया। एसपी अनुराग वत्स ने सिपाही जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम पाली कस्बे के मोहल्ला सदर बाजार में शराबी युवक व्यापारियों से गाली गलौज कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरे सिपाही जितेंद्र ने शराबी को मारपीट कर वहां से भगा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो व्यापारी पवन अवस्थी ने बना लिया। वीडियो बनाए जाने की जानकारी होते सिपाही जितेंद्र ने पवन अवस्थी का मोबाइल छीन लिया।
कुछ देर बाद सिपाही अपने तीन साथियों के साथ फिर से पवन अवस्थी की दुकान पर पहुंच गया। पवन अवस्थी का आरोप है कि उससे अभद्रता की। पूरा प्रकरण संज्ञान में आने पर एसपी अनुराग वत्स ने सिपाही जितेंद्र को निलंबित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद गोस्वामी ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें