फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने कुंभ मेले में डयूटी करने वाले सिपाहियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां/माधौगंज। मल्लावां कोतवाली व माधौगंज थाने के सिपाहियों को कुंभ मेले में उत्कृष्ट सेवाएं देने पर सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा ने कोतवाली में सिपाही मनोज शुक्ला को मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

2019 में कुंभ मेले के आयोजन के दौरान मल्लावां कोतवाली के सिपाही मनोज शुक्ला की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी। कुंभ मेले के सफल आयोजन में कार्यरत सिपाहियों की भूमिका को सराहते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की थी। सीएम की ओर से सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल जारी किए गए हैं। शुक्रवार को बिलग्राम के सीओ एसआर कुशवाहा ने कोतवाली पहुंचकर सिपाही मनोज शुक्ला को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कोतवाल कमलेश कुमार व विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्यार्थी मौजूद रहे। वहीं सीओ ने कुंभ मेले में ड्यूटी करने वाले आरक्षी राकेश कुमार व नदीम को भी मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें