फोटो-27-आलापुर में पुनरीक्षण के बारे में जानकारी लेतीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती। स्रोत स्व
हरदोई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी और राज्य सभा सदस्य डॉ. मेधा कुलकर्णी ने बुधवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय, मजबूत संगठन और बूथ स्तर पर सक्रियता ही चुनावी जीत का सबसे मजबूत आधार है।
गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में डॉ. मेधा कुलकर्णी ने कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और आपसी समन्वय से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने गोपामऊ, हरदोई सदर और सांडी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनावी माइक्रो मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने को कहा। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विमल सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। समर्पित कार्यकर्ताओं, प्रभावी संवाद और सामूहिक प्रयासों से संगठन मजबूत होता है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, आकाश सिंह, प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा और सतेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर भी रहे।
हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो : प्रेमावती
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने पुनरीक्षण कार्य का जायजा बुधवार को लिया। वह सांडी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 96 आलापुर पहुंची। यहां उन्होंने बूथ लेवल अभिकर्ताओं के साथ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। इस दौरान शक्ति केंद्र संयोजक शशांक द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।