फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडे ‘शुक्र’ से कांपे लोगों के हाड़

Fri, 19 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के तेवर शुक्रवार को और तीखे हो गए। देर सुबह तक छाए रहे कोहरे एवं चली सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। इस साल सर्दी की शुरुआत से अभी तक आज का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पारे का न्यूनतम स्तर पर गत दिनों की अपेक्षा 2 डिग्री लुढ़क कर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यहीं कारण था कि दिन के समय में भी लोगों के कंपकंपी छूट गई और शाम को सर्दी और बढ़नी शुरू हुई, जिससे लोग बेहाल हो गए। शुक्रवार सुबह से लेकर अपराह्न तीन बजे तक सूरज न निकलने से और सर्द हवाओं के चलने से लोगों को दिन में ही कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ।

आज ठंड का आलम यह है कि ज्यों-ज्यों दिन गुजरा और शाम आई त्यों त्यों ठंड बढ़ती गई। हालांकि, अपराह्न करीब 3 बजे के बाद कुछ देर के लिए सूर्यदेव प्रकट हुए, पर धूप चटख न होने के कारण लोगों को कोई राहत न मिल सकी और शाम होते ही वातावरण में गलन बढ़ने के साथ ठंड बढ़ती चली गई।
विज्ञापन


रात के समय में पारे के स्तर में और भी गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे झुग्गी झोपड़ियों में गुजर बसर करने वालों के साथ ही गरीबों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी। ज्ञात हो कि मौसम के तेवर काफी तीखे हो चुके हैं। सर्द हवाओं के साथ छाई रहने वाली बदली पारे को लगातार लुढ़का रही है, जिससे लोगों के कंपकंपी छूट रही है। सबसे ज्यादा परेशानी आशियाना विहीन गरीबों एवं दिहाड़ी कामगारों को हो रही है।

कोहरे एवं शीत लहर के आगोश में समाती स्याह सर्द रातें अब गरीबों के लिए आफत बनने लगी है। आज तापमान का अधिकतम स्तर 18.0 एवं न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें