फोटो-44-माधौगंज में रसोइया को कैशलेस चिकितसा कार्ड देते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद
- फोटो : अपने वृद्ध दादा-दादी को पालकी रूपी कांवड़ में बैठकर जलाभिषेक के लिए लेकर जाते पोते, साथ में सुरक्षा के लिए मौजूद एसपी सिटी व रजावली इंस्पेक्टर। संवाद
बेनीगंज। रसोइयों का सम्मान समारोह विधानसभा क्षेत्रवार भी आयोजित किया गया। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्थान पर हुए आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। कोथावां के ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने पुष्पा, शशिदेवी, सुनीता और सुमन को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रतीकात्मक रूप से दिया। इस दौरान बीईओ केके त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
माधौगंज ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू मौजूद रहे। उन्होंने रसोइयों को प्रतीकात्मक चेक और कार्ड वितरित किए। एसडीएम एनराम, बीईओ मल्लावां राधे श्याम और बिलग्राम के ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
संडीला के तहसील सभागार में हुए आयोजन में विधायक अलका अर्कवंशी मौजूद रहीं। रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और बढ़े हुए मानदेय की प्रतीकात्मक चेक भेंट कर सम्मानित किया गया। बीईओ डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, एसडीएम न्यायिक रामजन्म यादव, नायब तहसीलदार रामकिसन श्रीवास्तव मौजूद रहे।
शाहाबाद के तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम अविनाश कुमार ने 10 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड सौंपे। बढ़े हुए मानदेय की प्रतीकात्मक चेक भी वितरित की। इस दौरान बीईओ रतनलाल और सीमा गौतम मौजूद रहीं।
फोटो-44-माधौगंज में रसोइया को कैशलेस चिकितसा कार्ड देते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद- फोटो : अपने वृद्ध दादा-दादी को पालकी रूपी कांवड़ में बैठकर जलाभिषेक के लिए लेकर जाते पोते, साथ में सुरक्षा के लिए मौजूद एसपी सिटी व रजावली इंस्पेक्टर। संवाद
फोटो-44-माधौगंज में रसोइया को कैशलेस चिकितसा कार्ड देते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद- फोटो : अपने वृद्ध दादा-दादी को पालकी रूपी कांवड़ में बैठकर जलाभिषेक के लिए लेकर जाते पोते, साथ में सुरक्षा के लिए मौजूद एसपी सिटी व रजावली इंस्पेक्टर। संवाद